डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से कोविड-19 टीके के समान वितरण के लिए प्रभावी योजना बनाने का आग्रह

Ads

डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से कोविड-19 टीके के समान वितरण के लिए प्रभावी योजना बनाने का आग्रह

  •  
  • Publish Date - October 8, 2020 / 02:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के अधिकतर देशों में कोविड-19 का प्रकोप नहीं थमने के बीच वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए और अधिक मजबूत सामूहिक प्रयासों की वकालत करते हुए इन देशों से टीकों के उपलब्ध होते ही उन्हें व्यापक स्तर पर पहुंचाने की योजना बनाने का आग्रह किया गया है।

डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, ‘‘बाकी दुनिया की तरह इस क्षेत्र में जोखिम में बना हुआ है। कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए हमें सतत मजबूत नेतृत्व की, मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की, स्पष्ट संचार की तथा एक सक्रिय, सशक्त और सक्षम आबादी की जरूरत है।’’

क्षेत्रीय निदेशक ने सदस्य देशों को भेजे संदेश में कहा कि कोविड-19 के टीके के लिए वैश्विक होड़ तेज हो गयी है।

उन्होंने कहा कि एक सुरक्षित और प्रभावी कोविड-19 टीके के विकास से पहले देशों को टीके के वितरण के लिए सक्षम तथा समन्वित रणनीति और कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए।

सिंह ने कहा कि शुरू में टीके की उपलब्धता सीमित हो सकती है, इसलिए राष्ट्रीय टीकाकरण रणनीति के लक्ष्य स्पष्ट रूप से चिह्नित करना महत्वपूर्ण होगा।

सभी देशों को टीकों के निष्पक्ष और समान वितरण को बढ़ावा देने की भावना से डब्ल्यूएचओ का प्रस्ताव है कि सभी देश टीका संबंधी आंतरिक रणनीतियां विकसित करते समय जोखिम वाली आबादी को प्राथमिकता दें।

सिंह ने कहा, ‘‘कोविड-19 के टीके का उद्देश्य महामारी से होने वाली मौत के मामलों को कम करके इसके सामाजिक और आर्थिक प्रभावों को कम से कम करना होना चाहिए।’’

भाषा वैभव उमा

उमा