Samsung Back to School Sale: पढ़ाई के लिए चाहिए नया गैजेट? Samsung की इस सेल में मिल रहा जबरदस्त ऑफर, महंगे गैजेट्स अब मिलेंगे सस्ते दामों में, देखें ये खास ऑफर्स

Ads

Samsung Back to School Sale: सैमसंग ने Back to School Sale की शुरुआत कर दी है। जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, वियरेबल्स और मॉनिटर पर खास ऑफर्स मिल रहे हैं। छात्रों के लिए डिस्काउंट, बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और Galaxy AI डिवाइस पर अतिरिक्त फायदे दिए जा रहे हैं। इससे पहले Apple भी अपनी बैक टू स्कूल सेल शुरू कर चुका है।

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 01:14 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 01:17 PM IST

(Samsung Back to School Sale/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • Galaxy AI डिवाइस पर स्पेशल ऑफर
  • 5000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट
  • 10% तक स्टूडेंट छूट

नई दिल्ली: Samsung Back to School Sale: सैमसंग ने भारत में छात्रों के लिए Back to School Sale की शुरुआत कर दी है। इस ऑफर (Samsung Back to School Sale) के तहत गैलेक्सी एआई डिवाइस खरीदने वाले स्टूडेंट्स को खास छूट और कई फायदे दिए जा रहे हैं। कंपनी स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, मॉनिटर और वियरेबल्स पर स्टूडेंट्स डिस्काउंट, बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और Galaxy Forever Benefits उपलब्ध करा रही है। चुनिंदा डिवाइस पर छात्रों को 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

इन Galaxy डिवाइस पर मिल रहे हैं खास ऑफर्स

Samsung की इस सेल (Samsung Back to School Sale) में Galaxy AI से लैस कई प्रोडक्ट शामिल हैं। इनमें Galaxy Book6 Pro, Galaxy Tab S11 Ultra, Smart Monitor M8 और Galaxy S26 सीरीज जैसे डिवाइस शामिल हैं। छात्र अपने संस्थान की ओर से जारी ईमेल आईडी या UNiDAYS प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी पात्रता को वेरिफाई कर सकते हैं। इसके बाद वे स्टूडेंट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

लैपटॉप और टैबलेट पर मिलेगी बड़ी बचत

Galaxy Book6 Pro खरीदने पर ग्राहकों को 5000 रुपये तक का HDFC बैंक कार्ड ऑफर मिल रहा है। ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 1,73,990 रुपये हो जाती है। इसके साथ ही छात्रों को 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं Galaxy Tab S11 Ultra पर भी 5000 रुपये तक का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 1,17,999 रुपये से शुरू होती है।

मॉनिटर और स्मार्टफोन पर भी शानदार डिस्काउंट

Samsung Smart Monitor M8 पर ग्राहकों को 3000 रुपये तक का बैंक कार्ड डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर के बाद इसकी कीमत 46,699 रुपये से शुरू होती है और छात्रों को 10 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। वहीं Galaxy S26 सीरीज पर Galaxy Forever Benefits के जरिए बड़ी बचत का मौका है। Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को आसान EMI विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है। इस सीरीज पर छात्रों को 7 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी मिलेगा।

पढ़ाई में मदद करेंगे Galaxy AI फीचर्स

सैमसंग का कहना है कि Galaxy AI डिवाइस छात्रों की पढ़ाई और काम को आसान बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें Live Translate, Chart Assist और Google Circle to Search जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स भाषा अनुवाद, बेहतर लेखन और तेजी से जानकारी खोजने में मदद करते हैं। सैमसंग की यह सेल छात्रों के नए टेक्नोलॉजी डिवाइस खरीदने का अच्छा मौका दे रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

Samsung Back to School Sale में कौन-कौन से प्रोडक्ट शामिल हैं?

इस सेल में Galaxy स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, मॉनिटर और वियरेबल्स पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

छात्रों को कितने प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा?

चुनिंदा Galaxy AI डिवाइस पर छात्रों को 10 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।

Samsung Sale में बैंक ऑफर कितना है?

कुछ डिवाइस पर ग्राहकों को 5000 रुपये तक का बैंक ऑफर मिल रहा है।

स्टूडेंट ऑफर के लिए पात्रता कैसे चेक होगी?

छात्र अपने संस्थान की ईमेल आईडी या UNiDAYS प्लेटफॉर्म के जरिए एलिजिबिलिटी वेरिफाई कर सकते हैं।