राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में राज्य की रैंकिंग पर चुप क्यों हैं मुख्यमंत्री मान : वडिंग

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में राज्य की रैंकिंग पर चुप क्यों हैं मुख्यमंत्री मान : वडिंग

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में राज्य की रैंकिंग पर चुप क्यों हैं मुख्यमंत्री मान : वडिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: May 28, 2022 12:52 am IST

चंडीगढ़, 27 मई (भाषा) कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने केंद्र द्वारा कराए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई ना देकर चुप्पी साधने को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा।

एनएएस-2021 की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है।

सर्वे में पंजाब को कक्षा तीन, पांच, आठ में सभी विषयों में पहला स्थान और 10वीं में गणित में पहला स्थान मिला है। एनएएस केन्द्र ने 12 नवंबर, 2021 को कराया था।

एनएएस छात्रों की उपलब्धियों का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किया जाने वाला सर्वेक्षण है।

वडिंग ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों को बधाई नहीं देने पर मुख्यमंत्री मान की खिंचाई की।

वडिंग ने एक बयान में कहा, ‘‘सभी पंजाबियों के लिए गर्व के इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की चुप्पी पर मुझे आश्चर्य हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार बहरी हो गयी है और उसे दिल्ली मॉडल के अलावा और कुछ नजर नहीं आ रहा है, जिसे पंजाब ने बहुत पीछे छोड़ दिया है।’’

भाषा अर्पणा गोला

गोला


लेखक के बारे में