किसान संगठनों का बड़ा ऐलान, बजट के दिन संसद भवन की तरफ करेंगे कूच
किसान संगठनों का बड़ा ऐलान, बजट के दिन संसद भवन की तरफ करेंगे कूच
नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) गणतंत्र दिवस पर अपनी प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड से पहले प्रदर्शकारी किसान संगठनों ने सोमवार को घोषणा की कि वे एक फरवरी को केंद्रीय वार्षिक बजट के दिन विभिन्न स्थानों से संसद की तरफ कूच करेंगे।
read more: भारत ने नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण किया
क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शनपाल ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने की अपनी मांग पर अडिग हैं और मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
read more: प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार के लिए 32 बच्चों को चुना गया
उन्होंने कहा, ‘‘हम एक फरवरी को बजट के दिन विभिन्न स्थानों से संसद की तरफ पैदल मार्च करेंगे। जहां तक कल की ट्रैक्टर रैली की बात है तो इससे सरकार को हमारी शक्ति के बारे में एक एहसास होगा और उसे पता चलेगा कि आंदोलन केवल हरियाणा या पंजाब तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश का आंदोलन है।’’
हम 1 फरवरी को संसद की ओर कूच करेंगे। इस दिन कैसे कहां जाना है ये हम 28 जनवरी को तय करेंगे: दर्शन पाल, क्रांतिकारी किसान यूनियन pic.twitter.com/ua2VWh6c3h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2021

Facebook


