संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार तक स्थगित

Ads

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार तक स्थगित

  •  
  • Publish Date - December 15, 2017 / 03:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार तक के लिए स्थगित हो गया है.  पीएम Narendra Modi ने लोकसभा में संबोधित करते हुए नए मंत्रियों का परिचय कराया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.

 

 शीतकालीन सत्र 22 दिन तक यानी 5 जनवरी तक चलेगा. सत्र के दौरान कुल 14 बैठकें होंगी. विपक्ष कई बड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयार कर चुकी है. हाल ही गुजरात चुनाव में विपक्ष अपने तीखे तेवर का झलक दिखा चुकी है. तो कयास यही लगाया जा रहा है कि नोटबंदी,जीएसटी,किसानों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष का कड़ा रूख अख्तियार कर सकती है. 

ये भी पढ़ें- EXIT POLL ने कहा- गुजरात में अबकी बार भी भाजपा सरकार

 

 

गुजरात और हिमाचल चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को घोषित कर दिए जाएंगे. वहीं एक्जिट पोल ने गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की सरकार बनते दिखाया है. इससे कांग्रेस और बौखलाई हुई है.  

 

 

ये भी पढ़ें- बृजमोहन का राहुल पर तंज, पप्पू को अपग्रेड होने में समय लगेगा

 

 

ये भी पढ़ें- एक्ज़िट पोल में हिमाचल में भाजपा की तीन चौथाई बहुमत से सरकार

सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे. उन्होंने अपील की कि विपक्ष सदन को ठीक से चलाने में मदद करे.कांग्रेस ने इस बात पर बल दिया कि गुजरात चुनाव अभियान के दौरान अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह पर हमला करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को माफी मांगनी चाहिए.

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24