नोएडा में दो अलग अलग स्थानों पर महिला एवं पुरूष ने आत्महत्या की

नोएडा में दो अलग अलग स्थानों पर महिला एवं पुरूष ने आत्महत्या की

नोएडा में दो अलग अलग स्थानों पर महिला एवं पुरूष ने आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: January 16, 2021 11:46 am IST

नोएडा, 16 जनवरी (भाषा) नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के ओमी क्रांन- 3 सेक्टर में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति ने बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । वहीं दूसरी ओर दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाले बुजुर्ग की पहचान शंकर शुक्ला के रूप में की गयी है जबकि महिला की पहचान नीलम (27) के रूप में हुयी है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने बताया कि दादरी रेलवे स्टेशन पर बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से लक्ष्मण प्रसाद (55) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में