पानी की डिग्गी में डूबने से महिला एवं दो बच्चों की मौत

Ads

पानी की डिग्गी में डूबने से महिला एवं दो बच्चों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 6, 2021 / 10:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

जैसलमेर, छह नवंबर (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक हादसे में महिला एवं उसके दो बच्चों की पानी की डिग्गी (जमीन में बनी पानी की टंकी) में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को धोलिया गांव के पास स्थित गंगाराम की ढाणी में दो बच्चे खेलते खेलते पानी संग्रहण के लिए बनी डिग्गी में गिर गए। उन्हें बचाने के प्रयास में उनकी मां भी डिग्गी में कूद गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अभिजीत (5) एवं अनुसुइया (7) व उनकी मां कुमता (26) के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार