दिल्ली मेट्रो से 20 लाख रुपये के गहने रखे बैग को चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार

दिल्ली मेट्रो से 20 लाख रुपये के गहने रखे बैग को चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार

दिल्ली मेट्रो से 20 लाख रुपये के गहने रखे बैग को चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार
Modified Date: July 3, 2026 / 05:50 pm IST
Published Date: July 3, 2026 5:50 pm IST

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) दिल्ली मेट्रो में 20 लाख रुपये के गहने और 60 हजार रुपये रखे बैग को चुराने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह बैग एक महिला यात्री गलती से दिल्ली मेट्रो ट्रेन छोड़ गई थी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 28 जून को हुई, जब शिकायतकर्ता अपनी बेटी के साथ कोहाट एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन जा रही थीं।

मेट्रो के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आनंद धाबी ने बताया कि रात करीब आठ बजे कश्मीरी गेट पर ट्रेन से उतरते समय, वह एक बैग वहीं भूल गईं जिसमें करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर और 60,000 रुपये नकद थे।

शिकायतकर्ता ने घटना को लेकर एक ई-प्राथमिकी दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक और महिला दिखी जो अपनी बेटी के साथ यात्रा कर रही थी और उसने इस लवारिस बैग को उठा लिया और मेट्रो अधिकारियों को सूचित किए या ‘खोया -पाया’ कार्यालय में इसे देने के बजाय वह इसे लेकर चली गई।

एक टीम ने मामले की जांच शुरू की और महिला की गतिविधियों का पता लगाने के लिए कई मेट्रो गलियारों के 25 से ज़्यादा स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया।

पुलिस ने बताया कि लगातार तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज की जांच और स्थानीय स्तर पर पूछताछ के बाद महिला का पता चल गया जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान, आरोपी महिला ने कथित तौर पर लवारिस बैग को उठाने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गहने और नकदी बरामद कर ली।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में