पिथौरागढ़ में बेटे की मौत से दुखी महिला ने नदी में कूदकर आत्महत्या की

Ads

पिथौरागढ़ में बेटे की मौत से दुखी महिला ने नदी में कूदकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 07:16 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 07:16 PM IST

पिथौरागढ़़, 19 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के एक गांव में शनिवार को एक महिला ने कथित तौर पर सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, माडेगांव के जौलखेत मैदान में सुबह दौड़ते समय पुष्पा देवी का 14 वर्षीय बेटा जतिन बेहोश हो गया जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार बेटे की मौत की खबर सुनकर महिला टैक्सी पकड़कर घाट क्षेत्र में पहुंची और वहां उतरते ही सरयू नदी में कूद गयी।

पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और टैक्सी चालक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी।

पिथौरागढ़ के पुलिस थानाध्यक्ष ललित जोशी ने बताया कि प्रथमद्रष्टया लगता है कि अपने इकलौते बेटे की मौत से दुखी महिला संभवत: अपना जीवन समाप्त करने के इरादे से ही नदी में कूदी होगी। जोशी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

भाषा सं दीप्ति अमित

अमित