महिला ने आत्महत्या की, परिजनों ने उसकी मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया

Ads

महिला ने आत्महत्या की, परिजनों ने उसकी मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया

  •  
  • Publish Date - July 27, 2023 / 12:53 AM IST,
    Updated On - July 27, 2023 / 12:53 AM IST

नोएडा (उप), 26 जुलाई (भाषा) नोएडा में दनकौर थानाक्षेत्र के दनकौर कस्बे में एक महिला ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने आज शव को थाने के पास रखकर हंगामा किया और उसकी मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मोनी देवी ने बीती रात को अपने घर पर फांसी लगा ली और आज उनके शव का पोस्टमार्टम हुआ।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने थाने के सामने शव को रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस के उत्पीड़न के चलते मोना देवी ने आत्महत्या की है।

सिंह ने बताया कि मीनू नामक एक अन्य महिला ने मोनी और उसके पति विपिन सहित चार लोगों पर अपनी बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर अगवा करने एवं अन्य अपराधों को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया था।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि इस मामले की जांच कर रहे दरोगा इस मामले को रफा-दफा करने के लिए दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इस बात से मोनी काफी मानसिक तनाव में थी।आरोप है कि उन्होंने कुछ पैसे भी दरोगा को दिये भी थे।

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि दरोगा पर लगे आरोप की जांच की जा रही है।

भाषा सं राजकुमार