नोएडा में महिला ने की आत्महत्या

नोएडा में महिला ने की आत्महत्या

नोएडा में महिला ने की आत्महत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: December 18, 2020 7:58 am IST

नोएडा, 18 दिसंबर (भाषा) नोएडा के रोनीजा गांव में रहने वाली 21 वर्षीय नव विवाहिता बीती रात को फांसी से लटकी मिली। वहीं, एक अन्य घटना में थाना बिसरख क्षेत्र के निराला एस्टेट के पास रहने वाला एक व्यक्ति भी फांसी से लटका मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के रोनीजा गांव में रहने वाली सुमन (21 वर्ष) पत्नी भूपेंद्र ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि युवती की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और यदि वे इस मामले में शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के निराला एस्टेट के पास रहने वाले सूरज सिंह (35 वर्ष) पुत्र मेघ सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

भाषा सं. मानसी

मानसी


लेखक के बारे में