नोएडा में कार ने युवती को रौंदा, मौत हुई

नोएडा में कार ने युवती को रौंदा, मौत हुई

नोएडा में कार ने युवती को रौंदा, मौत हुई
Modified Date: December 6, 2022 / 07:05 am IST
Published Date: December 6, 2022 12:53 am IST

नोएडा (उप्र), पांच दिसंबर (भाषा) नोएडा में स्कूटी पर जा रही एक युवती को तेज गति से आ रही एक कार ने कुचल दिया। गंभीर हालत में युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-39 के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर-143 में रहने वाले राजीव कुमार त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी छोटी बहन दीपिका त्रिपाठी स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-96 स्थित अपने कार्यालय में जा रही थी, तभी एक जगुआर कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दीपिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया तथा उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक का नाम सैम्युअल है। वह एक अमेरिकी समाचार पत्र में काम करता है। वहीं, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात पुरुष को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मनोज (35) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। भाषा सं.

अर्पणा गोलागोलागोला


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।