बीड जिले में गोदावरी नदी में नाव पलटने से महिला की मौत
बीड जिले में गोदावरी नदी में नाव पलटने से महिला की मौत
छत्रपति संभाजीनगर, 10 जून (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में बुधवार को गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं को मंदिर ले जा रही एक नाव के पलट जाने से 55 वर्षीय एक महिला की डूबकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे गोलेगांव क्षेत्र में हुई।
यह नाव श्रद्धालुओं को भगवान पुरुषोत्तम को समर्पित पुरूषोत्तमपुरी मंदिर ले जा रही थी, जो माजलगांव तहसील से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है। श्रद्धालु नदी पार कर नाव के जरिए इस मंदिर तक पहुंचते हैं।
माजलगांव ग्रामीण पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘लगभग 10 से 15 श्रद्धालुओं को लेकर नाव यात्रा शुरू होने ही वाली थी। इनमें से अधिकतर श्रद्धालु विदर्भ के वाशिम जिले से आए थे। किनारे के पास नाव पलट गई, जिससे 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई।’’
अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
भाषा मनीषा
मनीषा

Facebook


