छत से गिरने से महिला की मौत, ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप
छत से गिरने से महिला की मौत, ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप
नोएडा, 12 मई (भाषा) थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र के जलपुरा गांव में एक महिला की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना ईकोटेक-तीन के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रिया (25) की शादी दो साल पहले उपेंद्र से शादी हुई थी और वह जलपुरा गांव में अपने पति के साथ रहती थी।
उन्होंने बताया कि बीती रात प्रिया की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में उसके मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दहेज के लिए प्रिया की हत्या कर दी।
सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।
भाषा सं. वैभव
वैभव

Facebook


