दिल्ली के मालवीय नगर में घर में बेहोश पाई गई महिला, मृत मिलीं दो बेटियां

दिल्ली के मालवीय नगर में घर में बेहोश पाई गई महिला, मृत मिलीं दो बेटियां

दिल्ली के मालवीय नगर में घर में बेहोश पाई गई महिला, मृत मिलीं दो बेटियां
Modified Date: March 6, 2026 / 01:04 am IST
Published Date: March 6, 2026 1:04 am IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक महिला अपने घर में बेहोश पाई गई और उसकी दो बेटियां मृत मिलीं।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि महिला ने अपनी 33 और 28 वर्षीय बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया होगा।

पुलिस ने बताया कि उसे शाम करीब 6:10 बजे फोन पर इस बारे में सूचना मिली और फोन करने वाले ने बताया कि यहां एक परिवार बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कुछ जवाब नहीं दे रहा है।

पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा अंदर से बंद पाया, इसके बाद घर में प्रवेश करने पर अधिकारियों ने दो महिलाओं के शव अलग-अलग कमरों में पाए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘एक महिला के चेहरे पर तकिया रखा हुआ था, जबकि दूसरी के गले में फंदा लगा हुआ था।’

उन्होंने बताया कि दोनों मृत महिलाएं बहनें थीं।

महिलाओं की मां दूसरे कमरे में बेहोश पाई गईं। पुलिस ने बताया कि महिला को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

अपराध और फोरेंसिक दलों ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि महिला ने पहले अपनी बेटियों की हत्या की और फिर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पुलिस ने यह भी कहा कि घटनाक्रम का सटीक पता आगे की जांच के बाद ही चलेगा।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में