दिल्ली में घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया, 75 लाख रुपये लूटे
दिल्ली में घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया, 75 लाख रुपये लूटे
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में बुधवार को चार लोगों ने एक घर में घुसकर महिला को कथित तौर पर चाकू दिखाकर धमकाया और उसके हाथ-पैर बांधकर करीब 75 लाख रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को अशोक विहार थाने में एक महिला ने ई-ब्लॉक, फेज-1 स्थित एक घर में लूट की सूचना दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चार लोग जबरन घर में दाखिल हुए और पीड़ित महिला को चाकू दिखाकर धमकाया।
उनके मुताबिक, आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर बांध दिए और करीब 75 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि महिला को मामूली खरोंचें आई हैं और उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई है।
इस संबंध में अशोक विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 309(4) (लूट), 309(6) (लूट के दौरान चोट पहुंचाना), 311 ( लूट या डकैती के दौरान किसी व्यक्ति की हत्या करने या उसे गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।
भाषा नोमान नोमान पवनेश
पवनेश

Facebook


