IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मुश्किल हालात में भी नहीं छोड़ी पढ़ाई, 94.8% अंक लाकर प्रतिभा ने रचा इतिहास, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 ने बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर की प्रतिभा गुप्ता को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24
- IBC24 ने हर साल की तरह इस साल भी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया।
- स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में सीएम साय ने टॉपर बेटियों को सम्मानित किया।
- सम्मान पाने वालों में बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर की प्रतिभा गुप्ता भी शामिल है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: रायपुर: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर की प्रतिभा गुप्ता भी शामिल है।
डॉक्टर बनकर करना चाहती है समाज सेवा
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर की प्रतिभा गुप्ता अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई करने वाली प्रतिभा गुप्ता का जन्म वर्ष 2008 में हुआ। उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। प्रतिभा का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है और इसी लक्ष्य को लेकर वह अभी से नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गई हैं। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026)
पढ़ाई के लिए अपनाया अलग तरीका
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: प्रतिभा बताती हैं कि पढ़ाई के लिए उन्होंने एक अलग तरीका अपनाया। उनका मानना है कि रात का शांत माहौल पढ़ाई के लिए ज्यादा बेहतर होता है, इसलिए वह दिन की अपेक्षा रात में अधिक पढ़ाई करती थीं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें डांस का भी शौक है और वह समय मिलने पर अपने इस शौक को भी पूरा करती हैं।
पिता के निधन के बाद बड़े भाई ने संभाली जिम्मेदारी
प्रतिभा की सफलता के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी भी है। वर्ष 2023 में उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी बड़े भाई ऋषि गुप्ता पर आ गई। परिवार में मां, एक बहन और दो भाई हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद परिवार ने प्रतिभा की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026) आज उनकी इस सफलता से मां, भाई और पूरे गांव में खुशी का माहौल है प्रतिभा गुप्ता की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र के उन हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। अब प्रतिभा का अगला लक्ष्य नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर डॉक्टर बनना है।
2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बता दें कि, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24: 209 दिनों बाद नितिन नबीन की नई टीम तैयार!.. हटाए गए अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक को आईटी सेल की कमान, जानें क्या है मायने..
- शह मात The Big Debate: ‘नक्सलगढ़’ मौन.. ‘दिमागी नक्सली’ कौन? पीएम मोदी के बयान पर नया सियासी घमासान, क्या इस मुद्दे को जबरन छात्रों से जोड़ा जा रहा है? देखिए ये वीडियो
- शह मात The Big Debate: मोहन का ‘मिशन निवेश’.. सियासी क्लेश! विपक्ष ने सरकार की नीति पर उठाएं सवाल, क्या विकास की इस दौड़ में भी हावी रहेगी सियासत?

Facebook


