IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बचपन में उठा पिता का साया..मां ने बढ़ाया हौसला, 12वीं में टॉप कर खुशबू ने रचा इतिहास, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 ने जांजगीर-चाम्पा जिले की खुशबू देवांगन को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बचपन में उठा पिता का साया..मां ने बढ़ाया हौसला, 12वीं में टॉप कर खुशबू ने रचा इतिहास, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24

Modified Date: August 19, 2026 / 08:41 pm IST
Published Date: August 19, 2026 7:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BC24 ने हर साल की तरह इस साल भी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया।
  • स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में सीएम साय ने टॉपर बेटियों को सम्मानित किया।
  • सम्मान पाने वालों में जांजगीर-चाम्पा जिले की खुशबू देवांगन भी शामिल है।

 IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: रायपुर: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में जांजगीर-चाम्पा जिले की खुशबू देवांगन भी शामिल है।

बिजनेस करना चाहती है खुशबू देवांगन

जांजगीर-चाम्पा जिले की होनहार छात्रा खुशबू देवांगन ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है। चाम्पा के सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़ाई करने वाली खुशबू देवांगन 96.40 अंकों के साथ जिले में टॉप किया है।

कोसा का बिजनेस करना चाहती है खुशबू

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: चाम्पा के सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़ाई करने वाली खुशबू देवांगन ने कुछ अलग करने का ठाना है। मेरिट में जगह बनाने वाले ज्यादातर छात्र-छात्रा जहां IAS, IPS या दूसरे बड़े जॉब में जाना चाहते हैं, वहीं खुशबू ने कोसा के बिजनेस में आगे बढ़ने का मन बनाया है। खुशबू जब छोटी थी, तब से उनके पिता का निधन हो चुका है। मां ने 3 बेटियों की परवरिश की, इसमें उनके मामा का पूरा सपोर्ट रहा है। 3 बहनों में सबसे छोटी खुशबू, कुछ अलग जज्बा के साथ जीवन मे आगे बढ़ना चाहती है। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026)

चूंकि, खुशबू की मां और मामा, पहले से कोसा का कार्य करते आ रहे हैं, इसलिए खुशबू ने सरकारी नौकरी की ओर जाने के बजाय बिजनेस करने का मन बनाया है। शुरू से मेघावी रही छात्रा खुशबू देवांगन ने 12वीं की मेरिट में जगह बनाकर परिवार का मान बढ़ाया है। परिवार के लोगों ने भी खुशबू का भरपूर सपोर्ट किया और आज खुशबू ने भी खुद को साबित किया है। खुशबू का कहना है कि पढ़ाई के अलावा उन्हें संगीत में रुचि है और वे तबला वादक हैं। पिछले कई बरस से खुशबू, तबला वादन सीख रही है।

IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप को लेकर क्या कहा?

IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप को लेकर छात्रा खुशबू देवांगन ने कहा है कि चैनल प्रबन्धन ने बड़ी पहल की है। इससे गरीब और मिडिल क्लास के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में बड़ी मदद मिलेगी। बालिका शिक्षा को फोकस रखकर जिस तरह IBC24 पिछले 10 बरसों से यह आयोजन करते आ रहा है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है। छात्रा ने कहा है कि स्कॉलरशिप के आयोजन को लेकर वह बेहद उत्साहित है। परिजन ने भी IBC24 के प्रयास की सराहना की है। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026)

2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बता दें कि, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.