IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मां के महतारी वंदन के पैसों से पढ़ाई में मिली मदद, पूनम ने मेरिट में बनाई जगह, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की पूनम पटेल को सम्मानित किया।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मां के महतारी वंदन के पैसों से पढ़ाई में मिली मदद, पूनम ने मेरिट में बनाई जगह, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24

Modified Date: August 19, 2026 / 08:41 pm IST
Published Date: August 19, 2026 8:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IBC24 ने हर साल की तरह इस साल भी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया।
  • स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में सीएम साय ने टॉपर बेटियों को सम्मानित किया।
  • सम्मान पाने वालों में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की होनहार बेटी पूनम पटेल भी शामिल है।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: रायपुर: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड के ग्राम बिलाईगढ़ (ब) की होनहार बेटी पूनम पटेल भी शामिल है।

प्रथम स्थान लाकर बढ़ाया जिले का मान

कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। यह बात सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड के ग्राम बिलाईगढ़ (ब) की होनहार बेटी पूनम पटेल ने साबित कर दी है। साधारण परिवार से आने वाली पूनम ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान हासिल करते हुए पूरे प्रदेश की मेरिट सूची के टॉप-10 में जगह बनाई है। मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से मिली यह सफलता आज हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा बन गई है। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026)

टॉप-10 मेरिट सूची में बनाई जगह

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: गांव की बेटी पूनम पटेल, जिसने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इतना ही नहीं, पूनम ने पूरे छत्तीसगढ़ की टॉप-10 मेरिट सूची में भी अपनी जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव में गर्व का माहौल है।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी पिता ने नहीं मानी हार

पूनम एक सामान्य परिवार से हैं। उनके पिता किशोर पटेल निजी शिक्षक हैं और माता गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं होने के बावजूद माता-पिता ने बेटियों की शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं आने दी। पूनम की एक बहन भी है और दोनों की पढ़ाई परिवार की पहली प्राथमिकता रही है। पढ़ाई के साथ-साथ पूनम घर की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाती हैं। खाली समय में वे अपनी मां के साथ रसोई के कामों में हाथ बंटाती हैं। उनका मानना है कि परिवार और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाकर भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026)

मां की महतारी वंदन योजना के पैसे से पूरी की पढ़ाई

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: पूनम बताती हैं कि सरकार की योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने भी उनकी पढ़ाई को मजबूती दी। उनकी माता को महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि और पिता को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से प्राप्त सहायता का उपयोग दोनों बेटियों की शिक्षा और आवश्यक शैक्षणिक खर्चों में किया गया। इससे परिवार को काफी सहयोग मिला। अब पूनम का लक्ष्य और भी बड़ा है। उनका सपना है कि वे आगे चलकर इनकम टैक्स ऑफिसर बनें। इसके लिए वे पूरी मेहनत और लगन से उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती हैं।

2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप

बता दें कि, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.