‘लिव इन’ में रहने वाले युवक पर युवती ने लगाया बलात्कार का आरोप, कहा- लूट ली आबरू, छीन लिए पैसे

‘लिव इन’ में रहने वाले युवक पर युवती ने लगाया बलात्कार का आरोप, कहा- लूट ली आबरू, छीन लिए पैसे

‘लिव इन’ में रहने वाले युवक पर युवती ने लगाया बलात्कार का आरोप, कहा- लूट ली आबरू, छीन लिए पैसे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: October 27, 2020 10:15 am IST

नोएडा: नोएडा के सेक्टर नौ में एक महिला ने ‘लिव इन’ में उसके साथ रह चुके व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि सेक्टर नौ में रहने वाली महिला ने सोमवार रात थाना सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पड़ोसी शफीक ने कुछ दिन पहले उससे कथित बलात्कार किया।

Read More: आस्ट्रेलिया दौरे के लिए राहित शर्मा को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, ये खिलाड़ी होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला और आरोपी दोनों पहले ‘लिव इन’ में रह चुके हैं। इस बीच, थाना सेक्टर 39 में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि गाजियाबाद के प्रताप विहार में रहने वाले राजवीर ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उसका कथित बलात्कार किया, उसकी अश्लील वीडिया बनाई तथा ब्लैकमेल करके उससे 13 लाख रुपए ले लिए।

Read More: भाजपा नेता आशीष शेलार का तंज, कहा- राकांपा-कांग्रेस की संगत में मिलावटी हो गया शिवसेना का ‘हिंदुत्व’


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"