नाबालिग बेटे-बेटी के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत

Ads

नाबालिग बेटे-बेटी के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 29, 2024 / 03:03 PM IST,
    Updated On - July 29, 2024 / 03:03 PM IST

जयपुर, 29 जुलाई (भाषा) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में सोमवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कथित तौर पर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

सुभाष नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर तेली ने बताया कि राजू देवी गाडरी (30) अपने छह महीने के बेटे और सात साल की बेटी के साथ घर के पास ही एक कृषि फार्म में स्थित कुएं में कूद गई।

अधिकारी के मुताबिक, तीनों शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि राजू देवी का सुबह अपने पति से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गई।

उन्होंने बताया कि राजू देवी जब घर नहीं लौटी, तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की और उन्हें घटना के बारे में पता चला।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा

पृथ्वी पारुल

पारुल