सांबा जिले में बलात्कार के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सांबा जिले में बलात्कार के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जम्मू, नौ सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक व्यक्ति ने 38 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान जम्मू के बिश्नाह इलाके के पूरन चंद उर्फ बिट्टू (32) के रूप में की गई है।
उन्होंने कहा कि पीड़िता बिहार की रहने वाली थी और सांबा जिले के एक गांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी।
पुलिस के अनुसार महिला का शव सोमवार को सांबा जिले के बारी ब्राह्मण इलाके में रघुनाथ मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।
प्रवक्ता के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पीड़िता को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को पास के इलाके में फेंक कर फरार हो गया।
भाषा
अविनाश प्रशांत
प्रशांत

Facebook


