भुवनेश्वर में महिला के साथ पुरुष मित्र और उसके साथियों ने बलात्कार किया; चार गिरफ्तार
भुवनेश्वर में महिला के साथ पुरुष मित्र और उसके साथियों ने बलात्कार किया; चार गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 13 मई (भाषा) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक महिला के साथ पुरुष मित्र और उसके तीन साथियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़िता की तस्वीरें भी लीं और वीडियो भी बनाए।
इंफो वैली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सभी चार आरोपियों को बीएनएस और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता लगभग 20 दिन पहले अपने पुरुष मित्र के बुलाने पर उसके कमरे पर गई थी।
अधिकारी ने बताया कि कमरे में पुरुष मित्र और उसके तीन दोस्तों ने पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद हमने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।’’
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश

Facebook


