ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने बच्चों को कुएं में फेंक खुद भी जान दी
ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने बच्चों को कुएं में फेंक खुद भी जान दी
दाहोद, नौ सितंबर (भाषा) गुजरात के दाहोद जिले में पति और ससुरालवालों के उत्पीड़न से परेशान होकर 32 वर्षीय एक महिला ने अपने दो बच्चों को कुएं में कथित तौर पर खुद से फेंक दिया और बाद में खुद भी जान दे दी।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
फतेहपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना नाना सरनिया गांव में हुई। महिला सरस्वती दामोर ने मंगलवार को तीन महीने के बेटे और पांच साल की बेटी को कथित तौर पर खुद ही कुएं में फेंक दिया और बाद में वह भी कुएं में कूद गई।
उन्होंने बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
भाषा स्नेहा नरेश
नरेश

Facebook


