दिल्ली में विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र पर ‘कलंक’: टीकाराम जूली

दिल्ली में विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र पर ‘कलंक’: टीकाराम जूली

दिल्ली में विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र पर ‘कलंक’: टीकाराम जूली
Modified Date: July 20, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: July 20, 2026 6:18 pm IST

जयपुर, 20 जुलाई (भाषा) राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोमवार को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

जूली ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर बल प्रयोग लोकतंत्र पर ‘कलंक’ है और यह युवाओं के भविष्य व उनके लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है।

उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने के बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने उन पर बल प्रयोग का रास्ता चुना है। यह सरकार की अलोकतांत्रिक सोच और युवाओं की आकांक्षाओं को कुचलने की कोशिश को दर्शाता है।’’ जूली ने कहा कि देश का युवा ऐसी कार्रवाई से डरने वाला नहीं है और उसकी आवाज को बल प्रयोग के जरिए दबाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं तथा इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाते रहेंगे।

जूली ने कहा, ‘‘कांग्रेस देश के युवाओं के अधिकार, सम्मान और भविष्य की रक्षा के लिए हर मंच पर संघर्ष जारी रखेगी।’’

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में