जिस महिला का दोपहिया वाहन सुशील कुमार ने इस्तेमाल किया, उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा: पुलिस

जिस महिला का दोपहिया वाहन सुशील कुमार ने इस्तेमाल किया, उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा: पुलिस

जिस महिला का दोपहिया वाहन सुशील कुमार ने इस्तेमाल किया, उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा: पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: June 4, 2021 6:38 pm IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) दिल्ली पुलिस उस महिला को पूछताछ के लिए बुलाएगी जिसके स्कूटर का इस्तेमाल पहलवान सुशील कुमार कर रहा था।

सुशील कुमार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में एक युवा पहलवान की कथित हत्या के मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि महिला को घटना के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

सुशील कुमार और उसके सहयोगियों ने संपत्ति को लेकर विवाद पर चार और पांच मई की दरम्यानी रात स्टेडियम में सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों सोनू महल और अमित कुमार से कथित तौर पर मारपीट की थी। धनखड़ की बाद में मौत हो गयी थी। सुशील कुमार और उसके एक सहयोगी को 23 मई को गिरफ्तार किया गया था।

भाषा आशीष अमित

अमित


लेखक के बारे में