बेंगलुरु, 21 जुलाई (भाषा) बेंगलुरु के रामोहल्ली झील में मंगलवार को एक सूटकेस के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शव किसी महिला का होने का संदेह है, हालांकि उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया, जब स्थानीय लोगों ने झील में एक सूटकेस उतराते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया कि एक टीम मौके पर पहुंची और सूटकेस को बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि सूटकेस से साड़ी में लिपटे शव का एक हिस्सा बाहर निकला हुआ दिखाई दे रहा था।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
भाषा अमित दिलीप
दिलीप