दिल्ली में महिला पुलिस चौकियों का उद्घाटन

दिल्ली में महिला पुलिस चौकियों का उद्घाटन

दिल्ली में महिला पुलिस चौकियों का उद्घाटन
Modified Date: February 18, 2024 / 05:17 pm IST
Published Date: February 18, 2024 5:17 pm IST

नयी दिल्ली 18 फरवरी (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने रविवार को खान मार्केट में दो ऐसी पुलिस चौकियों का उद्घाटन किया, जिसमें केवल महिला पुलिसकर्मी तैनात होगीं।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा, ‘मैं दिल्ली पुलिस के इस ऐतिहासिक कदम से बहुत खुश हूं। आज, हमने दो महिला पुलिस चौकियों का उद्घाटन किया।’

उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाएं अब अपनी समस्याएं महिला अधिकारियों को खुलकर बता सकेंगी, जिसका तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

सक्सेना ने कहा कि वर्तमान में, दिल्ली पुलिस में महिलाओं की हिस्सेदारी 15.17 प्रतिशत है। उपराज्यपाल ने कहा ‘नारी शक्ति’ के दृष्टिकोण का पालन करते हुए ‘हम जल्द से जल्द पुलिस बल में महिलाओं की संख्या को 33 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस ने सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भाषा

योगेश संतोष

संतोष


लेखक के बारे में