मणिपुर में महिलाओं ने निकाली रैली, असम में तीन लोगों के मारे जाने की न्यायिक जांच की मांग

मणिपुर में महिलाओं ने निकाली रैली, असम में तीन लोगों के मारे जाने की न्यायिक जांच की मांग

मणिपुर में महिलाओं ने निकाली रैली, असम में तीन लोगों के मारे जाने की न्यायिक जांच की मांग
Modified Date: July 24, 2024 / 04:08 pm IST
Published Date: July 24, 2024 4:08 pm IST

चुराचांदपुर (मणिपुर), 24 जुलाई (भाषा) मणिपुर के कुकी और हमार समुदाय के दो महिला संगठनों ने बुधवार को रैली निकाली और इस महीने की शुरुआत में असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में हमार समुदाय के तीन पुरुषों के मारे जाने के मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की मांग की।

‘कुकी विमिन ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स’ और ‘हमार विमिन यूनियन’ द्वारा आयोजित रैली में शामिल महिलाओं ने मुओलवाइफेई मैदान से शांति मैदान स्थित स्मृति दीवार तक मार्च निकाला।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि कछार जिले में 17 जुलाई को पुलिस ने मुठभेड़ में तीन ‘आतंकवादियों’ को मार गिराया है। हालांकि, मारे गए लोगों के परिजनों ने इसे ‘फर्जी ’ मुठभेड़ करार दिया था।

दोनों संगठनों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिए गए ज्ञापन में कहा, ‘‘हम उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित करने का अनुरोध करते हैं ताकि विस्तृत जांच की जा सके और मामले से जुड़े तथ्यों को सामने लाया जा सके।’’

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में