Work From Home in Supreme Court || AI Generated File
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार की ईंधन बचाने की सलाह के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। (Work From Home in Supreme Court) अब अगली सूचना तक सोमवार, शुक्रवार और आंशिक कार्य दिवसों पर सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सुप्रीम कोर्ट ने जजों को भी ईंधन बचाने के लिए कार-पूलिंग अपनाने की सलाह दी है। इसके अलावा कोर्ट के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले 50 प्रतिशत तक कर्मचारी हफ्ते में दो दिन घर से काम कर सकेंगे। हालांकि जरूरी काम वाले विभागों में यह सुविधा सीमित की जा सकती है।
#SupremeCourt introduces mandatory VC hearings, Work From Home etc following Govt appeal to cut down fuel consumption. pic.twitter.com/phgsSlMuwO
— Live Law (@LiveLawIndia) May 15, 2026
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन की बचत करने और टिकाऊ उपाय अपनाने की अपील की है। (Work From Home in Supreme Court) सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है।
इसी बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। (Work From Home in India) ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव का असर भी वैश्विक तेल बाजार पर पड़ रहा है।
जेईई, नीट परीक्षाओं में चयन के भ्रामक दावों पर दो कोचिंग संस्थानों पर लगा जुर्माना
मणिपुर: नगा और कुकी समुदाय के बंधक बनाए गए 31 लोगों को रिहा किया गया
उप्र:मितव्ययिता की मुहिम के तहत साइकिल, ई-रिक्शा और पैदल यात्रा पर जोर
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ‘मोदी का उपहार’, देश ‘चिंताजनक स्थिति’ में पहुंचा: शिवकुमार
ईंधन बचाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर
ध्यान सुधार पर होना चाहिए: न्यायालय ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी की रिहाई को लेकर कहा