Xiaomi 17 Max: 8000mAh बैटरी वाला Xiaomi का धांसू 5G फोन टीज, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!
Xiaomi 17 Max: Xiaomi जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन्स Xiaomi 17 Max को टीज किया है। इस फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा और पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
(Xiaomi 17 Max/ Image Credit: Xiaomi)
- Xiaomi का नया फ्लैगशिप फोन जल्द लॉन्च होने वाला है
- 8000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की उम्मीद
- 200MP कैमरा और Leica कैमरा सेटअप मिल सकता है
Xiaomi 17 Max: Xiaomi जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस महीने के आखिर तक नए डिवाइस पेश कर सकती है। इसी बीच Xiaomi 17 Max को आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। कंपनी ने इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और ओवरऑल लुक की पहली झलक दिखाई है। इससे साफ है कि Xiaomi इसे सिर्फ स्टैंडर्ड मॉडल का बड़ा वर्जन नहीं बल्कि एक प्रीमियम बड़े-स्क्रीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च करेगी।
डिस्प्ले और डिजाइन में बड़े अपग्रेड
रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17 Max में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की भी उम्मीद है। इसके अलावा डिवाइस में पहले से बेहतर वॉटर रेजिस्टेंस सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। कंपनी इस बार डिस्प्ले क्वालिटी और प्रीमियम डिजाइन पर खास ध्यान देती नजर आ रही है।
दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 17 Max में 8000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कंपनी के किसी भी स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग काफी स्मूद हो सकती है।
कैमरा बना सकता है खास
वहीं अगर कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Leica कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 200MP का Samsung ISOCELL HP सीरीज प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी के कारण यह फोन लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा में आ गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jio IPO News: रिलायंस में बड़ा बदलाव! Jio IPO से पहले आकाश अंबानी को मिली ये सबसे बड़ी जिम्मेदारी, ईशा और अनंत रह गए पीछे
- Pujari Tiger Death: पुजारी बाघ की मौत से बांधवगढ़ की फिजाओं में छाया सन्नाटा, जानिए कैसे गई जान और क्यों पड़ा था इस बाघ का नाम पुजारी?
- West Bengal Illegal Toll Closed: इस भाजपा शासित प्रदेश में बंद होंगे सभी अवैध टोल नाके और बैरिकैड.. वाहन मालिकों को मिलेगी बड़ी राहत, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

Facebook


