UP Crime News: साली के साथ किया ये कांड, फिर जीजा ने कर ली आत्महत्या, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
UP Crime News: कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
UP Crime News| Image- IBC24 News File
- ससुराल आए जीजा ने अपनी साली की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- साली की हत्या करने के बाद जीजा ने खुद भी आत्महत्या कर ली है।
- पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
UP Crime News: कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग निवासी शंभू प्रजापति के 27-वर्षीय दामाद जितेंद्र ने सुबह नाश्ते के बाद 18-वर्षीय साली नैना कुमारी को अपने कमरे में बुलाया।
जीजा ने गोली मारकर की साली की हत्या
UP Crime News: सूत्रों ने बताया कि बिहार के गोपालगंज निवासी जितेंद्र ने कमरा बंद करके नैना की गोली मारकर हत्या कर दी एवं उसके बाद अपने सिर में भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि इस घटना में जितेंद्र और नैना की मौके पर ही मौत हो गयी।सूत्रों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, (UP Crime News) जिसने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला और दोनों के शव बाहर निकाले। उन्होंने बताया कि घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जयंत यादव ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- West Bengal Illegal Toll Closed: इस भाजपा शासित प्रदेश में बंद होंगे सभी अवैध टोल नाके और बैरिकैड.. वाहन मालिकों को मिलेगी बड़ी राहत, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश
- Pujari Tiger Death: पुजारी बाघ की मौत से बांधवगढ़ की फिजाओं में छाया सन्नाटा, जानिए कैसे गई जान और क्यों पड़ा था इस बाघ का नाम पुजारी?
- Morena Honey Trap Gang : हसीनाओं के बिछाए जाल में फंसा नामी फर्नीचर कारोबारी! अश्लील वीडियो बनाकर मांगे इतने लाख, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

Facebook


