विश्व बैंक ने हरियाणा की जल संरक्षण परियोजना के लिए 4,000 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी

Ads

विश्व बैंक ने हरियाणा की जल संरक्षण परियोजना के लिए 4,000 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 01:04 AM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 01:04 AM IST

चंडीगढ़, 20 जून (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि विश्व बैंक ने राज्य की महत्वाकांक्षी ‘जल संरक्षित हरियाणा’ परियोजना के लिए 4,000 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दे दी है।

इस परियोजना की कुल लागत 5,714 करोड़ रुपये है और इसे 2026 से 2032 के बीच चरणों में लागू किया जाएगा।

यह कार्यक्रम पूरे राज्य में 48.94 लाख एकड़ में फैले 15 क्लस्टर को कवर करेगा।

यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सैनी ने विभागों को पानी के प्रबंधन की एक व्यापक योजना तैयार करने और उसे जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।

उन्होंने शोधित जल के बेहतर इस्तेमाल, पानी की हर बूंद को बचाने और पानी की उपलब्धता व इस्तेमाल पर नजर रखने के लिए एक डिजिटल प्रणाली बनाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-स्तर पर जल समितियां बनाई जाएंगी और उन्हें जल मार्गों के विकास और रखरखाव में सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा।

भाषा अविनाश शुभम शफीक

शफीक