Reverse Aging Clinical Trial : क्या अब इंसान बूढ़ा होना बंद कर देगा? वैज्ञानिकों ने शुरू किया दुनिया का पहला Anti-Aging Human Trial
अमेरिका की लाइफ बायोसाइंसेज कंपनी ने 'ER-100' जीन थेरेपी का पहला मानव परीक्षण शुरू कर दिया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह तकनीक कोशिकाओं को फिर से युवा और सक्रिय बनाने में मदद कर सकती है।
Reverse Aging Clinical Trial / Image Source : AI GENERATED
- दुनिया का पहला Anti-Aging Human Trial शुरू
- ER-100 जीन थेरेपी का पहला डोज मरीज को दिया गया
- उम्र से जुड़ी आंखों की बीमारियों वाले मरीजों पर परीक्षण
नई दिल्ली : Reverse Aging Clinical Trial : मेडिकल साइंस के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कामयाबी मिली है। वैज्ञानिकों ने इंसानी उम्र के बढ़ते असर को रोकने और उसे वापस पलटने की दिशा में दुनिया का पहला इंसानी ट्रायल शुरू कर दिया है। अमेरिका की ‘लाइफ बायोसाइंसेज’ कंपनी ने ‘ER-100’ नाम की एक प्रयोगात्मक जीन थेरेपी का पहला डोज एक इंसानी मरीज को दे दिया है। कल तक जिसे सिर्फ साइंस फिक्शन माना जाता था, उसे अब हकीकत में बदलने की कोशिश की जा रही है।
इन लोगों पर किया जा रहा है प्रयोग
इस तकनीक का पहला परीक्षण उन मरीजों पर किया जा रहा है जो ग्लूकोमा और उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण अपनी आंखों की रोशनी खो रहे हैं। इस थेरेपी में मरीज की आंख में एक विशेष इंजेक्शन दिया जाता है, जो शरीर के भीतर जाकर खास जीनों को सक्रिय करता है। यह तकनीक हार्वर्ड के वैज्ञानिक डेविड सिंक्लेयर के सिद्धांत पर आधारित है, जिसके अनुसार कोशिकाएं बूढ़ी होने पर काम करने का तरीका भूल जाती हैं। यह दवा उन कोशिकाओं को बिना नुकसान पहुंचाए फिर से युवा और एक्टिव बना देती है। इससे पहले चूहों और बंदरों पर इसके सफल परीक्षण किए जा चुके हैं, जहां जीवों की आंखों की रोशनी वापस लौट आई थी।
कड़ी निगरानी में रहेंगे मरीज
क्यूंकि कोशिकाओं को दोबारा युवा बनाना चिकित्सा जगत में बेहद जोखिम भरा माना जाता है, इसलिए वैज्ञानिक आने वाले कई महीनों तक इन मरीजों की कड़ी निगरानी करेंगे। इस परीक्षण के लिए आंख को इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां दवा के असर और साइड इफेक्ट्स को ट्रैक करना आसान होता है। अगर यह क्लीनिकल ट्रायल पूरी तरह सुरक्षित और सफल रहता है, तो भविष्य में न सिर्फ अंधापन दूर किया जा सकेगा, बल्कि इंसानी शरीर को लंबे समय तक युवा रखने का रास्ता भी खुल जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें :
- CG Youth Congress President Election : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष की रेस तेज, दिल्ली के इंदिरा भवन में इंटरव्यू शुरू, 35 दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर
- Sarangarh Bilaigarh Crime News : पुराने क्लासमेट से Facebook पर दोस्ती पड़ी भरी, कार में हुई मुलाकात और फिर 6 साल का खौफ… महिला की आपबीती सुन रह जाएंगे दंग
- Former IAS Niyaz Khan Population Statement : ‘मुस्लिमों के यहाँ होते हैं ज्यादा बच्चे इसलिए…’, पूर्व IAS नियाज खान के इस तीखे पोस्ट के पीछे की क्या है पूरी कहानी?

Facebook


