UPI Wrong Transaction Refund : UPI से गलत खाते में भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, बस 3 घंटे के अंदर करें ये काम और वापस पाएं अपनी रकम

Ads

अगर गलती से किसी गलत UPI ID या नंबर पर पैसा चला जाए, तो तुरंत बैंक और National Payments Corporation of India में शिकायत दर्ज कर पैसा वापस पाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 07:05 PM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 07:07 PM IST

UPI Wrong Transaction Refund / Image Source : IBC24 / FILE

HIGHLIGHTS
  • 3 घंटे के भीतर शिकायत करने पर रिकवरी की संभावना ज्यादा रहती है।
  • 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल कर तत्काल मदद ली जा सकती है।
  • National Payments Corporation of India पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।

नई दिल्ली : UPI Wrong Transaction Refund आज के दौर में UPI ने पैसे भेजना जितना आसान बना दिया है, उतनी ही तेजी से गलत खाते में पैसे जाने का रिस्क भी बढ़ गया है। जल्दबाजी में गलत नंबर या गलत UPI ID डालने से आपकी मेहनत की कमाई किसी अनजान के पास पहुँच सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप तुरंत सही कदम उठाएं, तो यह पैसा वापस मिल सकता है? आइए जानते हैं गलत ट्रांजैक्शन होने पर आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए।

3 घंटे के अंदर करें यह काम

अगर आपसे गलती से गलत खाते में पैसा चला गया है, तो बिना वक्त गंवाए अपने बैंक के ऐप, कस्टमर केयर या हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें। कोशिश करें कि ट्रांजैक्शन के 3 घंटे के भीतर ही शिकायत हो जाए, क्योंकि इस दौरान पैसा रिकवर होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। शिकायत के समय अपनी ट्रांजैक्शन ID, तारीख और अमाउंट की जानकारी तैयार रखें।

अकाउंट फ्रीज कराने का विकल्प

यदि रकम बड़ी है और सामने वाला व्यक्ति पैसे वापस नहीं कर रहा है, तो आप नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर सकते हैं। UPI Payment New Feature आप रिसीवर के बैंक के नोडल ऑफिसर से संपर्क कर उसका अकाउंट अस्थायी रूप से फ्रीज (Block) करने की रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं। इससे पैसे के गलत इस्तेमाल को रोका जा सकेगा।

NPCI पोर्टल पर शिकायत

बैंक से समाधान न मिलने पर आप सीधे NPCI के ग्रिवांस पोर्टल (NPCl Grievance Portal) पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहाँ अपनी ट्रांजैक्शन डिटेल्स डालकर केस रजिस्टर करें और मिले हुए रेफरेंस नंबर से स्टेटस ट्रैक करते रहें।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

गलत UPI ट्रांजैक्शन होने पर सबसे पहले क्या करें?

तुरंत बैंक ऐप, बैंक हेल्पलाइन या कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज करें।

. 1930 नंबर किसलिए है?

यह साइबर फ्रॉड और डिजिटल भुगतान शिकायतों के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन है।

NPCI में शिकायत कैसे करें?

National Payments Corporation of India के grievance portal पर ट्रांजैक्शन ID डालकर शिकायत दर्ज करें।