रूस्तम-ए-हिंद दारा सिंह को WWE ने दिया ट्रिब्यूट, लैगेसी विंग में किया शामिल

Ads

रूस्तम-ए-हिंद दारा सिंह को WWE ने दिया ट्रिब्यूट, लैगेसी विंग में किया शामिल

  •  
  • Publish Date - April 9, 2018 / 07:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

हिंदुस्तान के रुस्तम-ए-हिंद दारा सिंह को WWE ने अपने हॉल ऑफ फेम के लैगेसी विंग में शामिल किया है। www के इस ट्रिब्यूट से दारा सिंह के बेटे विंदू के साथ पूरा देश बेहद खुश है, विंदू ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। 


ये भी पढ़ें- भारत की झोली में 8वां गोल्ड, एयर पिस्टल में जीतू ने जीता सोना

दारा सिंह ने पहलवानी के साथ-साथ फिल्मों में भी खूब नाम कमाया। खासतौर पर लोगों ने हनुमान के रूप में दारा सिंह को सबसे ज्यादा पसंद किया।  दारा सिंह ने अपने रैसलिंग करियर में 500 से ज्यादा मैच लड़े, इस दौरान उन्होंने कई बड़े रैसलरों को धूल चटाई।  

 

ये भी पढ़ें- आरके राय की राहुल को एक और चिट्ठी, पुनिया-बघेल के खिलाफ उगला आग

पहलवानी, एक्टिंग के बाद दारा सिंह ने राजनीति में भी आजमाइश की। दारा सिंह बीजेपी से राज्यसभा में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी थे। 12 जुलाई 2012 को 83 साल के उम्र में दारा सिंह का निधन हुआ था। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24