असम के बोंगईगांव में एक व्यक्ति से याबा की गोलियां बरामद

असम के बोंगईगांव में एक व्यक्ति से याबा की गोलियां बरामद

असम के बोंगईगांव में एक व्यक्ति से याबा की गोलियां बरामद
Modified Date: July 31, 2026 / 01:00 pm IST
Published Date: July 31, 2026 1:00 pm IST

गुवाहाटी, 31 जुलाई (भाषा) असम के बोंगईगांव जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से प्रतिबंधित ‘याबा’ की गोलियां बरामद की हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सराहना की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए, बोंगईगांव पुलिस ने बीते दिन जोगीघोपा थाना क्षेत्र के कोरिया हिल्स में याबा की 10,000 गोलियां बरामद कीं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।’’

इसने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य के युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए असम पुलिस के निरंतर प्रयासों की सराहना की है।’’

याबा एक अत्यधिक नशीला मादक पदार्थ है, जिसमें मेथामफेटामीन और कैफीन का मिश्रण होता है।

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में