देश और लोगों के लिए लाभकारी है योग : नायडू

देश और लोगों के लिए लाभकारी है योग : नायडू

देश और लोगों के लिए लाभकारी है योग : नायडू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 21, 2021 4:18 am IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सोमवार को अपील की।

नायडू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग हमारी न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मदद करता है बल्कि यह समाज की सेहत की बेहतरी के लिए भी अच्छा है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह लोगों और देश दोनों के लिए लाभकारी है।’’

इससे पहले, नायडू ने यहां उपराष्ट्रपति आवास के मैदान में अपनी पत्नी उषम्मा के साथ योग किया। सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोमवार को मनाया जा रहा है।

भाषा सिम्मी मानसी

मानसी


लेखक के बारे में