नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह को इस पद पर दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले शिक्षाविद् बन गए हैं।
शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने प्रोफेसर योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति पुन: नियुक्त किया है।’’
केंद्र सरकार ने 2023 में लगभग एक दशक पुराने प्रस्ताव को नये सिरे से आगे बढ़ाया था और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी थी। इस तरह कुलपति की दोबारा नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया।
इससे पहले, दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम में किसी कुलपति की दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: नियुक्ति पर प्रतिबंध था।
सिंह को 2021 में डीयू का कुलपति नियुक्त किया गया था।
भाषा वैभव दिलीप
दिलीप