नरेला औद्योगिक इलाके में युवक की चाकू घोंपकर हत्या
नरेला औद्योगिक इलाके में युवक की चाकू घोंपकर हत्या
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक इलाके में 19 वर्षीय युवक की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 27 अप्रैल की है और पुलिस को सूचना मिली थी कि काली माता मंदिर के पास भोरगढ़ फेज़ दो में एक शख्स जख्मी हालत में पड़ा है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस की एक टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल एसआरएचसी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान मयंक के तौर पर हुई है जो भोरगढ़ का रहने वाला है।
अधिकारी ने बताया कि शव पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान थे और निजी रंजिश समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
उनके मुताबिक, आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि नरेला औद्योगिक क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता की हत्या से संबंधित धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है।
भाषा नोमान नोमान रंजन
रंजन
रंजन

Facebook


