बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: March 26, 2021 8:48 am IST

नोएडा (उप्र),26मार्च (भाषा) नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

बिसरख थाने की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ बीती रात रोहित सिंह राजपूत ने बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया , जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

भाषा सं

मनीषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में