‘मैं भी चौकीदार’ के जवाब में युवा कांग्रेस का ‘मैं भी बेरोजगार’, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

'मैं भी चौकीदार' के जवाब में युवा कांग्रेस का 'मैं भी बेरोजगार', सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

‘मैं भी चौकीदार’ के जवाब में युवा कांग्रेस का ‘मैं भी बेरोजगार’, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: March 30, 2019 3:03 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सियासी गलियारों में सरगर्म चरम पर है। राजनीतिक दल अब सभाओं के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों को टारगेट करने लगे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ के जवाब में शनिवार को युवा कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ‘मैं भी बेरोजगार’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत होते ही ट्विटर बवाल मच गया। महज एक दिन में ही लाखों युवा इस अभियान से जुड़ने लगे हैं और कुछ घंटों के भीतर ट्विटर पर एक लाख से अधिक लोगों ने ट्वीट किए हैं।

Read More: जज साहब, राहुल की योजना के 6 हजार मिलते ही शुरु कर दूंगा भरण-पोषण आदेश की राशि, पति के आवेदन पर 29 अप्रैल को होगी सुनवाई

युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया ने कहा कि इस अभियान का मकसद लोगों खासकर युवाओं को इस बारे में जागरूक करना है। मोदी सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने बजाए नौकरियां खत्म कर दी। कई ऐसे रिपोर्ट हैं, जिनके माध्यम से इस बात का खुलासा हो चुका है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री और मंत्रियों के स्तर पर पकौड़े तलने और चौकीदार बनने की बात हो रही है।

Read More: मध्यप्रदेश में भाजपा ने की विधायक दल के पदाधिकारियों की घोषणा, जानिए किन नेताओं को मिला स्थान

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से राफेल मामले में हमला किए जाने के बाद ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत उन्होंने औेर भाजपा के नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम से पहले ‘चौकीदार’ जोड़ लिए।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"