युवराज सिंह बने पिता, वाइफ हेजल ने बेटे को दिया जन्म, ट्वीट कर दी जानकारी

पत्नी हेजल ने बेटे को जन्म दिया है। युवी ने नन्हे मेहमान के आने की जानकारी ट्वीट कर दी है।

युवराज सिंह बने पिता, वाइफ हेजल ने बेटे को दिया जन्म, ट्वीट कर दी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: January 26, 2022 8:11 am IST

नई दिल्ली। इंडिया टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह पिता बने गए हैं। पत्नी हेजल ने बेटे को जन्म दिया है। युवी ने नन्हे मेहमान के आने की जानकारी ट्वीट कर दी है।

युवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि अपने सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के लिए हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम भगवान को यह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देते हैं। हम चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें क्योंकि हम दुनिया में छोटे का स्वागत करते हैं। लव, हेजल एंड युवराज।’

यह भी पढ़ें: हर साल औसतन 25 हजार करोड़ का कर्ज ले रही सरकार, हाल ही में लिया 2 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज

बता दें कि युवराज सिंह और हेजल 30 नवंबर 2016 करे शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे। हेजल कीच सलमान खान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में सेकेंड लीड अभिनेत्री के रूप में काम किया। 39 साल के युवराज ने 10 जून 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

यह भी पढ़ें:  जूतों पर तिरंगा लगाकर बेचने वाली Amazon कंपनी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए थे निर्देश


लेखक के बारे में