Damoh News: दमोह में ब्यारमा नदी का तांडव, डेढ़ दर्जन से अधिक गांव जलमग्न, 170 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर बचाया
Damoh News: दमोह में ब्यारमा नदी का तांडव, डेढ़ दर्जन से अधिक गांव जलमग्न, 170 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर बचाया Byarma river in spate

Damoh News
- ब्यारमा नदी का कहर,
- डेढ़ दर्जन गांव जलमग्न,
- 170 से अधिक लोगों का रेस्क्यू,
दमोह: Damoh News: जिले में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेंदूखेड़ा और तारादेही क्षेत्र में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बने हुए हैं, जहां ब्यारमा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। ब्यारमा नदी के उफान से तेंदूखेड़ा और तारादेही क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं।
Damoh News: हालात की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार सुबह करीब 4 बजे से जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीमें एक्टिव हो गईं। एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए अब तक 170 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर नजदीकी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। प्रशासन द्वारा इनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई है।
Read More : पहली पत्नी के घर में युवक की बंधी लाश मिली, करंट से मारने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Damoh News: सूत्रों के अनुसार, सागर जिले के रहली के पास बादल फटने की वजह से ब्यारमा नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ा। नतीजतन, ब्यारमा नदी का प्रवाह जहां-जहां से गुजरा, वहां कई गांवों को जलसमाधि में डुबो दिया।
Damoh News: दमोह को पन्ना जिले से जोड़ने वाला गैसबाद पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं तेंदूखेड़ा के झापन पुल को भी ब्यारमा नदी की तेज धार बहाकर ले गई। इससे पन्ना, कटनी और जबलपुर जैसे जिलों से संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं। रास्तों में फंसे यात्री बेहद परेशान नजर आ रहे हैं।
Read More : बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, 1 अगस्त से लागू होगा नया नियम, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश
Damoh News: वही इस दौरान कुछ इलाकों मे जिले कि पटेरा पुलिस कि भी बड़ी लापरवाही नजर आई,जहा कोटा के पास ब्यारमा नदी के उफान पर होने के बाद भी छोटे छोटे बच्चे नदी के बढ़ते पानी मे खेलते नजर आये, मगर मोके पर कोई भी पुलिस का जबान उन्हें रोकने के लिए मजूद नजर नहीं आया, जो कही न कही चिंता का विषय बना हुआ है, हालांकि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन अभी भी स्थिति सामान्य नहीं कही जा सकती। प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों में नजर बनाए हुए है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दमोह जिले में SDRF और प्रशासन की मदद से अब तक 170 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ऊँचाई वाले स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Damoh News: Torrential rain wreaks havoc, Byarma river in spate
दमोह
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm