Chhattisgarh Digital Arrest Case: छग में डिजिटल अरेस्ट कर 28 लाख की लूट.. 3 आरोपियों को गुजरात से किया गिरफ्तार, जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम
गिरफ्तार किये गये आरोपियों में आफताब समा, किशन वाढेर और पारिया अजय शामिल है। सभी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि …

28 lakhs looted in Chhattisgarh through digital arrest
- दंतेवाड़ा में एनएमडीसी कर्मचारी से 28 लाख की ठगी।
- डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर ठगों ने की बड़ी ठगी।
- पुलिस ने तीन आरोपियों को गुजरात से किया गिरफ्तार।
28 lakhs looted in Chhattisgarh through digital arrest: दंतेवाड़ा: तमाम तरह की जागरूकता, समझाइस और सन्देश के बाद भी डिजिटल अरेस्ट जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला दंतेवाड़ा जिले का है जहां ठगों ने एक एनएमडीसी कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर उससे 28 लाख ठग लिए। हालाँकि पुलिस ने शिकायत के बाद तत्परता दिखाई और मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
Read More: Schools Closed for Five Days: बारिश ने बरपाया कहर.. 5 दिनों के लिए बंद कराये गये सभी स्कूल, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
प्रकरण का खुलासा करते हुए किरन्दुल थाना प्रभारी विमल रॉय ने बताया कि, किरंदुल निवासी एनएमडीसी कर्मचारी को 30 मई काे प्रार्थी के मोबाईल पर व्हाटसप काल कर बताया कि, एक व्यक्ति ने मुंबई में आपके नाम से एक बैंक अकाउंट खाेला गया है। इसमें अवैध लेन-देन किया गया है, जिस पर मुंबई में आपके विरूद्ध मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर एफआईआर हुआ है। आरोपी द्वारा अपने एक साथी को व्हाटसप में कनेक्ट कर प्रार्थी को इस मामले में सेटलमेंट करने के लिए 28 लाख का ट्रांसफर करने को कहा गया। ठगों की बात से डरकर प्रार्थी ने उन्हें 28 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। बाद में प्रार्थी काे अपने साथ धोखाधड़ी होने की अंदेशा हुआ। इसकी रिपोर्ट थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 318 (4) बीएनएस, 66 (डी) आईटी एक्ट में पंजीकृत किया गया।
28 lakhs looted in Chhattisgarh through digital arrest: शिकायत के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने तकनीकी शाखा दंतेवाड़ा नोडल अधिकारी ठाकुर गौरव सिंह के नेतृत्व में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर आरोपिताें काे टीम गठित कर उन्हें गुजरात भेजा, जहां जामनगर से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Read Also: International Yoga Day 2025 Live: 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज.. समुद्र तट पर पीएम मोदी ने दिया संदेश, कहा – ‘…कैसे योग ने पूरे विश्व को’
गिरफ्तार किये गये आरोपियों में आफताब समा, किशन वाढेर और पारिया अजय शामिल है। सभी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से प्राप्त बैंक खातों में जमा राशि को जब्त कर मामले में संलिप्त अन्य आरोपिताें को गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना किया जाएगा।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: 28 lakhs looted in Chhattisgarh through digital arrest, 3 accused arrested from Jamnagar, Gujarat
दंतेवाड़ा
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm