30 Naxalites killed in dantewada: अब तक के सबसे बड़े नक्सल आपरेशन में 30 नक्सली ढेर, सीएम साय ने जवानों की बड़ी कामयाबी बताया
30 Naxalites killed in dantewada: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में अब तक 30 नक्सलियों की मारे जाने की खबर आ रही है। जवानों ने अभी तक 14 के शव बरामद किए हैं। …

30 Naxalites killed in dantewada border
रायपुर: 30 Naxalites killed in dantewada border नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिलों की सीमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में अब तक 30 नक्सलियों की मारे जाने की खबर आ रही है। जवानों ने अभी तक 14 के शव बरामद किए हैं। सभी नक्सलियों के शवों की तलाश जारी है। रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। नक्सलियों के पास से एसएलआर, एके47 समेत भारी मात्रा में घातक हथियार बरामद किए गए हैं।
इधर रायपुर में सीएम साय ने ट्वीट कर इस सफलता के लिए जवानों को सराहा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ''जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है, उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं, नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है, प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।''
बता दें कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह आंकड़ा आगे और भी बढ़ा हो सकता है। Sp गौरव राय ने इसकी पुष्टि की है। हालाकि गोली बारी में कोई जवान घायल हुआ कि नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: 30 Naxalites killed in police encounter, CM Sai tweeted calling it a big success of the soldiers
दंतेवाड़ा
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm