Chhattisgarh Naxal Encounter: लाल आतंक पर अंतिम प्रहार जारी, मारा गया एक और खूंखार नक्सली, लाखों रुपए का इनाम था घोषित
Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का एक इनामी नक्सली मारा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी …

naxali encounter
- दंतेवाड़ा जंगल में मुठभेड़
- पांच लाख इनामी नक्सली ढेर
- डीआरजी और बस्तर फाइटर्स कार्रवाई
Chhattisgarh Naxal Encounter: दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का एक इनामी नक्सली मारा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि मुठभेड़ बुधवार रात गीदम पुलिस थाना इलाके के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था।
Naxali Encounter Dantewada: पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया ?
राय ने बताया कि सुरक्षाबलों को तीन मार्च को गीदम थाना क्षेत्र के गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली सामग्री और हथियार छिपाए जाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों को क्षेत्र के लिए रवाना किया गया और कल जब सुरक्षाबल के जवान घेराबंदी कर आगे बढ़ रहे थे तब रात लगभग नौ बजे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के आठ से 10 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
Chhattisgarh Naxal Operation: घटनास्थल की तलाशी में नक्सली का शव बकामद
अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान बीजापुर जिले के बुरजी गांव के निवासी राजेश पुनेम के रूप में हुई है, जो माओवादियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी का सदस्य था। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। राय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास एक सेल्फ लोडिंग राइफल, एक इंसास राइफल, मैगजीन सहित एक पिस्तौल, एक वॉकी-टॉकी सेट, कई मैगजीन और एसएलआर, इंसास और कारतूस तथा खोखे बरामद किए गए हैं।
Chhattisharh Naxal Shot Dead: तलाश अभियान जारी
अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। इस कार्रवाई के साथ इस वर्ष अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ में कम से कम 26 माओवादी मारे जा चुके हैं। तीन जनवरी को, बस्तर इलाके में दो मुठभेड़ में 14 माओवादी मारे गए थे। बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा समेत सात जिले शामिल हैं। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कुल 285 माओवादी मारे गए थे। केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए इस साल 31 मार्च तक की समय सीमा तय की है।
इन्हें भी पढ़ें
- Donald Trump Holi Greetings : अमेरिका के व्हाइट हाउस से आई होली की बधाई, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये खास संदेश, जानकर आपको भी होगी खुशी
- Janjgir Hoil Children Alcohol: होली के दिन छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड! बच्चों को इस चीज में मिलाकर दिया शराब, फिर हो गया ये हाल, देखकर उड़ गए परिजनों के होश
- Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ CM का राज्यसभा जाना तय, आज 11.30 बजे करेंगे नामांकन, गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
- Gwalior Crime News : महज एक मामूली बहस, फिर पिता-पुत्र ने मिलकर युवक के साथ कर दिया ऐसा खौफनाक कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
- US Submarine Strike: World War 2 के बाद पहली बार… टॉरपीडो से दुश्मन युद्धपोत डूबा, श्रीलंका को 87 शव मिले, क्या हिंद महासागर पहुंचा ईरान-इजरायल युद्ध?
- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, आज खूब काम करेगा गुडलक, पूरे होंगे रुके हुए काम, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में।
लेखक के बारे में
Web Title: Chhattisgarh Naxal Encounter
दंतेवाड़ा
और भी पढ़ें ›
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am