Son Killed Mother: दूसरी पत्नी नहीं करती थी पसंद, तो बेटे ने मां को दिखाया यमलोक का रास्ता, उसके बाद की कहानी पढ़कर रह जाएंगे दंग…
Son Killed Mother: इस बेटे को संसार में लाने के पश्चात पालन पोषण कर शादी तक का सफर करने वाली माता को महज पत्नी को खुश रखने के लिए यमलोक …

datia
- बेटे ने मां को पत्थर से मारा
- पत्नी के दबाव में हुई हत्या
- मृतका का डेढ़ साल का नाती रोता रहा
मध्यप्रदेश के दतिया से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, दतिया में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना उसने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए किया है। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं
Datia News: पत्नी को खुश रखने के लिए मां को मार डाला
इस बेटे को संसार में लाने के पश्चात पालन पोषण कर शादी तक का सफर करने वाली माता को महज पत्नी को खुश रखने के लिए यमलोक का रास्ता दिखाने वाला यह बेटा जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव का अरविंद पाल है।
अरविंद ने दूसरी शादी की थी उसकी पत्नी उस पर लगातार मां के नाम की जमीन पत्नी के नाम करने के लिए अनवरत दबाव बना रही थी। अरविंद ने मां को कई बार जमीन पत्नी के नाम करने को कहा पर मां ने उसकी बात नहीं मानी। कुछ दिनों से पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। बस इसी बात को लेकर अरविंद ने अपनी विधवा मां मिथिला को पत्थर से कुचल दिया।
Datia Murder News:शाम तक मां के शव को घर में ही डाले रहा
यहीं नहीं वह सुबह से लेकर शाम तक मां के शव को घर में ही डाले रहा। शाम को जब महिला के नाती के रोने की आवाज अन्य परिजनों ने सुनी तो उन्होंने झांककर अरविंद के घर की तरफ देखा घर के अंदर का माजरा देखकर सभी दंग रह गए। मृत मिथिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी पास में ही उसका डेढ़ साल का नाती रो रहा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात शव को बरामद किया। शव का आज सुबह पोस्ट मार्टम कराया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
कहा जाता है माता कुमाता नहीं होती पुत्र कुपुत्र हो सकता है। ऐसे ही एक कुपुत्र ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव की है। जहां मिथिला पाल नामक विधवा महिला को उसी के पुत्र अरविंद पाल ने सिर्फ इस बात के चलते यमलोक पहुंचा दिया कि उसकी मां अपने नाम की जमीन अरविंद की पत्नी के नाम नहीं कर रही थी। इस बात से नाराज अरविंद की दूसरी पत्नी उसके साथ नहीं रहकर अपने मायके में रह रही थी। हालांकि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया उससे पूछताछ की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Gondiya News Today: डॉक्टर का काला खेल! 10 दिन की बच्ची का कर दिया इतने लाख रुपए में सौदा, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
- Mahashivratri 2026: समुद्र मंथन से आगे की कहानी… दक्ष के श्राप ने कैसे चंद्रमा को पहुंचाया शिव के सिर तक?
- Bihar Teacher Recruitment 2026: टीचर बनने का सुनहरा मौका! प्रदेश में 46000 शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, इस दिन से आवेदन होगी शुरू, जानें पूरी डिटेल
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Son Killed Mother
दतिया
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
30 Sept 2026 | 2:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm