सपा का मतलब लूट-खसोट, डकैतों का गिरोह: योगी आदित्यनाथ
सपा का मतलब लूट-खसोट, डकैतों का गिरोह: योगी आदित्यनाथ
देवरिया (उप्र), 29 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया, ‘‘सपा का मतलब है लूट-खसोट, सपा का मतलब है डकैतों का एक गिरोह।’’
योगी ने यहां 305 करोड़ रुपये से अधिक की 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘2017 से पहले कहावत थी - देख सपाई, बिटिया घबराई।’’
लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अपनी अय्याशी के लिए सपा मुखिया ने प्रदेश के खजाने में जो डकैती डाली, उसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।’’
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पहले प्रदेश में माफियाओं की समानांतर सत्ता चलती थी, लेकिन आज उत्तर प्रदेश अपने नाम के अनुरूप बन चुका है और अब कोई प्रदेश को ‘‘बीमारू राज्य’’ या ‘‘प्रश्न प्रदेश’’ नहीं कहता।
योगी ने कहा, ‘‘अब उप्र में ‘एक जिला- एक माफिया’ नहीं, ‘एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज’ है। हमने माफिया को मिट्टी में मिलाया है तो इंसेफेलाइटिस को समाप्त कर दिया है।’’
मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया, ‘‘उप्र में 2017 से पहले न विकास था, न सुरक्षा थी, न सम्मान था। न रोजगार था, न गरीब के लिए आवास, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली और सड़क थी। स्कूल नकल के अड्डे बन गए थे।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जुलाई से 15 नवंबर तक इंसेफेलाइटिस का दौर देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, संतकबीरनगर और बस्ती में भय लेकर आता था।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह बीमारी नहीं, सपा-कांग्रेस सरकारों की बीमार मानसिकता थी। 40 साल में 50 हजार मासूमों की मौत हो गई, लेकिन सपा या कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री हाल लेने नहीं आया।’’
कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी समेत कई नेता मौजूद थे।
भाषा आनन्द रंजन शफीक
शफीक
लेखक के बारे में
Web Title: सपा का मतलब लूट-खसोट, डकैतों का गिरोह: योगी आदित्यनाथ
DEORIA
और भी पढ़ें ›हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pm