UP News: रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का आतंक, आरपीएफ इंस्पेक्टर को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार
UP News: रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का आतंक, आरपीएफ इंस्पेक्टर को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार

UP News
- देवरिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से जबरन वसूली कर रहे किन्नरों ने किया हंगामा
- चेतावनी देने पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमला
- पुलिस ने दो किन्नरों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।
देवरिया: UP News देवरिया रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे किन्नरों ने हस्तक्षेप करने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया। आरपीएफ ने सोमवार को बताया कि मामले में दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
UP News आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने यहां पत्रकारों से कहा कि देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने आरपीएफ को शिकायत की थी कि स्टेशन पर किन्नरों द्वारा परेशान कर वसूली की जा रही है। मोहम्मद ने बताया कि जानकारी के बाद वे खुद बिना वर्दी पहने तत्काल मौके पर पहुंचे तथा किन्नरों को ऐसा न करने की चेतावनी दी, जिस पर किन्नर उनसे उलझ गये और हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में मुकदमा दर्ज कर दो किन्नरों साहिल और चांद को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है जिसमें किन्नरों के हमले से बचने के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर भागते नजर आ रहे हैं।
▶️देवरिया : रेलवे स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा
▶️किन्नरों ने यात्रियों से वसूली की कोशिश की
▶️RPF इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने रोकने का किया प्रयास
▶️बिफरे किन्नरों ने इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
▶️वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल#Deoria #RPF #RailwayStation #ViralVideo pic.twitter.com/mulAQwXmTA— IBC24 News (@IBC24News) September 1, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर हुई।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Terror of eunuchs at railway station, RPF inspector was chased and beaten
DEORIA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm